दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15097 नए मामले, 6 की मौत

By: Pinki Thu, 06 Jan 2022 7:50:47

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15097 नए मामले, 6 की मौत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 15000 से अधिक कोरोना केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 98434 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 15.34% सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 15097 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 6900 मरीजों को छुट्टी दी गई। साथ ही इस बीच 6 मरीजों की मौत हुई है।

राजधानी में कुल मामले बढ़कर 14,89,463 हुए हैं जिनमें से 14,32,838 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25127 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 31,498 हुई है। दिल्ली में अभी 5168 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं।

विभाग ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या अस्पतालों में भी बढ़ी है। अभी 1091 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। एक दिन पहले इनकी संख्या 782 थी। 1091 में से 87 मरीज संदिग्ध हैं। जबकि 135 मरीज दिल्ली से बाहर राज्यों के निवासी हैं। अभी 769 मरीजों का उपचार कोरोना के सामान्य वार्ड में चल रहा है लेकिन 2114 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। वहीं 24 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक दिन पहले 22 मरीज वेंटिलेटर पर थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इससे पहले गुरुवार को कहा था कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 14% तक बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में अब तक ओमिक्रॉन से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने कहा अभी दिल्ली में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com